{"_id":"5c02dbe7bdec221c8f68b94e","slug":"fire-in-the-moving-trailer-explosion-caused-by-tore-bursts","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते ट्रेलर में लगी आग, टॉयर फटने से हुआ धमाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलते ट्रेलर में लगी आग, टॉयर फटने से हुआ धमाका
pratapgarh
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ वाराणसी हाइवे पर स्थित महकनी मोड़ पर शनिवार को चलते ट्रेलर में आग लग गई। इससे वह जलने लगा। टॉयर फटने से जोरदार धमाका हुआ। इससे आसपास के लोग सहम गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह एक घंटे बाद आग पर काबू पाया।
लालगंज कोतवाली के बैसवारा से क्रेन लादकर एक ट्रेलर शनिवार को वाराणसी जा रहा था। नगर कोतवाली के महकनी मोड़ के समीप अचानक उसमें आग लग गई। वह धू-धू कर जलने लगा। चालक और खलासी ने भागकर जान बचाई। बीच हाईवे पर ट्रेलर को आग का गोला बने देखकर हडक़ंप मच गया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।
आग की चपेट में आने से क्रेन का टॉयर फट गया। इससे जोरदार धमाका हुआ। आसपास के लोग सहम गए। सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रेलर पूरी तरह जल गया।