फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   lehpal beaten up in raniganj tehseel

रानीगंज तहसील में लेखपाल संघ के महामंत्री को पीटा

Tue, 02 Jan 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 02 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
तहसील में मंगलवार को लेखपाल संघ के महामंत्री को परिसर में ही पीट दिया गया। घटना के चलते भगदड़ मच गई। वहां मौजूद कर्मचारियों व अधिवक्ताओं के बीच-बचाव पर विवाद शांत हुआ। पीड़ित लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने जूनियर बार एसोसिएशन तहसील रानीगंज के अध्यक्ष समेत 9 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, अध्यक्ष ने भी पुलिस को तहरीर देकर लेखपाल पर फायर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

तहसील परिसर में मंगलवार को तहसील दिवस के दौरान लेखपाल संघ के महामंत्री गंगा प्रसाद से कुछ अधिवक्ताओं विवाद हो गया। इसी बीच कुछ लोग लेखपाल गंगा प्रसाद को पीटने लगे। यह देख वहां मौजूद अधिवक्ता व कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेखपाल गंगा प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि तीन दिन पूर्व छानापार गांव में एसडीएम के आदेश पर रामसुख व नंदलाल के बीच जमीन विवाद का निस्तारण करने के लिए वह पैमाइश करने गए थे। वहां नंदलाल मारपीट पर उतर आया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने नंदलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी से खुन्नस खाकर जूनियर बार एसोसिएशन तहसील रानीगंज के अध्यक्ष अरविंद सिंह मंगलवार को तहसील पहुंचकर अपने अधिवक्ता साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन

दूसरी ओर अध्यक्ष अरविंद सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि लेखपाल गंगा प्रसाद को खसरा बनाने के लिए तीन दिन पूर्व 100 रुपये दिए थे। तहसील दिवस के दिन खसरा मांगने पर वह अधिक रुपये की मांग करने लगा। पैसा न देने पर लेखपाल व उसके साथियों ने उन्हें मारापीटा। जसवंत सिंह के ललकारने पर लेखपाल गंगा प्रसाद ने उन पर तमंचे से फायर भी किया। हालांकि गोली मिस हो गई। इस मामले में प्रभारी थानेदार रानीगंज ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर अध्यक्ष अरविंद, महामंत्री सुशील पाल, अशोक कुमार गुप्ता सहित आधा दर्जन अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अध्यक्ष की ओर से भी तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed