फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   FIR filed against Shivakant's PRO and udai

मंत्री शिवाकांत के पीआरओ, राजा उदय पर मुकदमा

Sun, 14 Jun 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 14 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
शहर के भंगवाचुंगी स्थित दिलीपपुर रियासत की संपत्ति के विवाद को लेकर कोर्ट के आदेश पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा के पीआरओ व राजा उदय प्रताप समेत नौ लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसे लेकर दिलीपपुर राजघराना एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दिलीपपुर रियासत के राजा अरुण प्रताप सिंह की बेटी भावना ने न्यायालय में याचिका दायर कर अपने चाचा उदय प्रताप सिंह व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा के पीआरओ अनिल तिवारी समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। न्यायालय ने भावना की याचिका पर सुनवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


 रविवार को कैबिनेट मंत्री के पीआरओ अनिल तिवारी, उदय प्रताप सिंह, सूरज प्रताप सिंह, गौरव सिंह, सोनू यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रभाकर सिंह, बबलू सिंह व पचास अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। भावना का आरोप है कि भंगवाचुंगी स्थित दिलीपपुर रियासत की संपत्ति पर उसके चाचा उदय प्रताप कब्जा करना चाहते हैं। 13/14 मार्च 2015 की रात उक्त लोगों ने उसकी कोठी पर कब्जा कर लिया और शिलापटट् तोड़ दिया। चौकीदार को पीटा। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस बाबत मंत्री के पीआरओ अनिल तिवारी ने कहा कि भावना के सभी आरोप गलत हैं। उनका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed