{"_id":"95b743b3c50c35799672c46ab3a5f40a","slug":"fake-gold-business-vehicle-robbers-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली सोना कारोबारी, वाहन लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली सोना कारोबारी, वाहन लुटेरे गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
Updated Fri, 12 Dec 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली पुलिस ने नकली सोना बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर ढाई किलो पीली धातु बरामद की है। उधर रानीगंज पुलिस ने इलाहाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र से लूटी गई कार बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसपी बलिकरन सिंह यादव ने बताया कि शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने शनिवार सुबह रेलवे स्टेशन के पास से ढाई किलो पीली धातु के साथ दो लोगाें को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी राहुल पुत्र शंकर व अर्जुन निवासी रामचबूतरा कालपी जालौन बताए गए। आरोपियाें ने पुलिस को बताया कि पहले वे कम पैसे में असली सोने की गुरिया देकर ग्राहक को विश्वास में लेते हैं और बाद में अधिक गुरिया का सौदा होने के बाद पैसा लेकर नकली गुरिया दे देते हैं।
उधर एसओ रानीगंज बालकृष्ण शुक्ला ने मुखबिर की सूचना पर दमदम गांव से एक कार के साथ चार लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए लोग नगर कोतवाली शिवजीपुरम के गणेश उपाध्याय, बनवारपुर रानीगंज के रामसजीवन, पितई का पुरवा के किसन, शिवजीपुरम के दिनेश उपाध्याय बताए गए। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उक्त कार इलाहाबाद से लखनऊ के लिए बुक कराने के बाद इलाहाबाद जिले के नवाबगंज थानांतर्गत लूटी गई थी। सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।