फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   escape from police custady

महिला थाने से चोरी की आरोपी दो महिलाएं फरार

Sun, 06 Mar 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 06 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
escape from police custady
crime
बस में यात्री के बैग से जेवरात चुराकर भागी दो महिलाओं को ग्रामीणों ने दबोचने के बाद आसपुर देवसरा पुलिस के हवाले कर दिया था। उन्हें शनिवार की देर रात महिला थाने भेजा गया। रात में दोनों लॉकअप से भाग निकलीं। पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच बैठा दी है। रिपोर्ट मिलते ही दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


जौनपुर जनपद के राजा बाजार निवासी लक्ष्मण गुप्ता शनिवार की शाम अपनी पत्नी माला के साथ वाराणसी से घर लौट रहे थे। ढखवा बाजार के करीब माला के बगल बैठीं दो महिलाओं ने उसके बैग से जेवरात चुरा लिया। हालांकि थोड़ा आगे जाने पर माला को शक हो गया और वह पति के साथ बस से उतरकर तेलियानी के पास पहुंची। जहां दोनों महिलाएं मौजूद मिलीं। माला को देखते ही वे भागने लगीं। शोरशराबा सुनकर ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी गया जेवरात मिल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ के मुताबिक दोनों आजमगढ़ की रहने वाली कंचन व मनीषा थी। उन्हें महिला पुलिस के साथ देर रात महिला थाने भेजा गया। उन्हें लॉकअप में डाल दिया गया। 
विज्ञापन


मौका पाकर रात में ही दोनों महिलाएं लॉकअप खोलकर फरार हो गईं। इस बात की जानकारी रविवार सुबह पुलिसकर्मियों को हुई तो वे सन्न रह गईं। महिला थाने से चोरी की आरोपी महिलाओं के भागने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा। घटना की जानकारी मिलने पर एसओ मीरा कुशवाहा थाने पर आईं और पूछताछ के बाद अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा ने बताया कि थाने से महिलाओं के भागने को गंभीरता से लिया गया है। मामले की जांच सीओ लाइन से कराई जा रही है। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। देर रात तक नगर कोतवाली व महिला थाने में मुकदमा दर्ज करने की कवायद होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाने में दर्ज नहीं है आरोपी महिलाओं का रिकॉर्ड
आसपुर देवसरा पुलिस ने चोरी के आरोप में दो महिलाओं को शनिवार की रात पुलिस जीप से महिला सिपाही के साथ महिला थाने भेजा। यहां से रविवार को दोनों का चालान भेजा जाना था। सूत्रों की मानें तो रविवार को दोनों महिलाओं के भागने की खबर मिलने के बाद उनकी तलाश की जाने लगी। छानबीन के दौरान पता चला कि महिला थाने की पुलिस ने दोनों का अपने थाने की जीडी में तस्दीक तक नहीं दर्ज किया है। जिसके चलते एसओ को आसपुर देवसरा की पुलिस से चोरी के आरोप में पकड़ी गईं महिलाओं की बाबत जानकारी ली जाती रही। हर दिन की तरह शनिवार रात भी महिला थाने पर तैनात पुलिसकर्मी मनमानी करती रहीं।


पुलिस लाइन में रविवार को इस बात की जोर शोर से चर्चा रही कि चोरी के आरोप में फरार होने वाली दोनों महिलाएं थाने पर तैनात मुंशी की लापरवाही से भागने में कामयाब हुईं। यदि दोनों को लॉकअप के भीतर अच्छे से बंद किया गया होता तो शायद वह भागने में कामयाब न हो पातीं। उनके प्रति पुलिसकर्मियों ने हमदर्दी बरती। जिसके चलते वे मौका पाकर भागने में कामयाब रहीं। खास बात यह है कि अब थाने पर तैनात पुलिसकर्मी अपनी गर्दन फंसती देख ड्यूटी पर मौजूद महिला होमगार्डों को दोषी ठहराने में जुटी हैं।







 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed