फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dragged to the home after the shoot , death

गोली मारने के बाद घर तक घसीटा, मौत

Fri, 28 Nov 2014 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 28 Nov 2014 02:04 AM IST
विज्ञापन
Dragged to the home after the shoot , death
प्रतापगढ़। दिल दहला देने वाली वारदात में जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर विपक्षियों ने अधेड़  को गोली मार दी। दुस्साहसी हत्यारे खून से लथपथ अधेड़ को पीटते हुए अपने घर घसीट ले गए। उसे चंगुल से छुड़ाने के लिए परिजन व ग्रामीण दौड़े तो उन पर भी कुल्हाड़ी, लाठी से हमला बोलने के साथ पथराव कर दिया। हमले में घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कंधई थाने से करीब एक किमी दूर चकमुबारकरपुर गांव निवासी रामसजीवन (55) का पड़ोसी चमेला देवी से जमीन को लेकर विवाद है। चमेला ने नौ धूर (लगभग आधा विस्वा) जमीन का पट्टा कराया है। इस जमीन के बगल में रामसजीवन व उसके परिवार के लोगों की जमीन है। गुरुवार सुबह चमेला का पुत्र शिवकुमार बगल की जमीन पर कब्जा करने लगा। इसका रामसजीवन के परिवार वाले विरोध करने लगे।
विज्ञापन

 इस बीच राजापुर से मजदूर लेकर साइकिल से लौट रहे रामसजीवन को शिवकुमार के पक्ष के लोगाें ने घर के समीप दबोच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शिवकुमार ने अन्य लोगों की मदद से रामसजीवन को पकड़ने के बाद गोली मार दी। इसके बाद खून से लथपथ रामसजीवन को पीटते हुए अपने घर घसीट ले गए। फायरिंग और शोर शराबा सुनकर रामसजीवन के परिजन दौड़ पड़े। इस पर शिवकुमार समेत अन्य लोगों ने उनपर पथराव कर दिया। रामसजीवन को बचाने के लिए उसके घरवालों ने भी पथराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर शिव कुमार पक्ष के लोगों ने कुल्हाड़ी, डंडे से हमला बोल दिया। संघर्ष में हत्यारोपी पक्ष के लोग भी चुटहिल हुए। मृतक की पत्नी बेट्टन की मानें तो पुलिस के पहुंचने के बाद रामसजीवन को हत्यारे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल रामसजीवन, राधेश्याम (38), रामदुलार (40), पंचम (65), उर्मिला देवी (35) पत्नी राधेश्याम और बेट्टन (55) पत्नी रामसजीवन को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने रामसजीवन को मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का इलाज कराने के साथ ही शव को मर्चरी भेजवाया। जानकारी मिलते ही एसपी अनंतदेव, एएसपी पूर्वी ब्रजेश मिश्र अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से जानकारी लेकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। कंधई पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed