{"_id":"5aeb57124f1c1b390a8b7e30","slug":"dl-ed-education-crime-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड की परीक्षा में बवाल, छात्राओं दौड़ाकर को पीटा, कपड़े फाड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएलएड की परीक्षा में बवाल, छात्राओं दौड़ाकर को पीटा, कपड़े फाड़े
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 04 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
अपराध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी इलाके के डड़वा महोखरी स्थित सरयू देवी महाविद्यालय में गुरुवार को डीएलएड की परीक्षा के दौरान नकल को लेकर छात्रों ने भारी बवाल कर दिया। नकल का विरोध कर रहीं छात्राओं की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की। उनके कपड़े फाड़ डाले। छात्राओं ने चहारदीवारी फांदकर किसी तरह जान बचाई। बवाली छात्रों ने परीक्षा कक्ष में मेज, कुर्सियां व अन्य सामान तोड़ने के साथ कापियां फाड़ डालीं। बवाल से सहमे छात्र-छात्राएं परीक्षा छोडक़र बाहर भागने लगे। कक्ष निरीक्षकों ने खुद को कमरे में कैद कर लिया। कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे सीओ पट्टी ने हालात पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन बवाली परीक्षार्थियों के आगे पुलिस की एक नहीं चली। घंटों बाद पहुंचे एसडीएम के समझाने के बाद मामला शांत हो सका। जिला प्रशासन के पत्राचार के बाद परीक्षा निरस्त कर दी गई है।
पट्टी कोतवाली के डड़वा महोखरी स्थित सरयू देवी महाविद्यालय को एपी सिंह महाविद्यालय कुंडा, जयमंगल सिंह महाविद्यालय भुपियामऊ, श्यामपट्टी चंद्रशेखर महाविद्यालय लाखनपुर सांगीपुर, आचार्य सदाशिव शिक्षण संस्थान खरहर रानीगंज, द्वारिका प्रसाद सिंह महाविद्यालय भुवालपुर, आचार्य रमाकांत महाविद्यालय शिवसत के डीएलएड के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। गुरुवार को आठवें प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से होनी थी। छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र के अंदर 1.45 पर प्रवेश लिया गया। परीक्षा देने के लिए 10 कमरों में छात्र-छात्राओं को बैठाया गया था। एक-एक कमरे में दो शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा शुरू होने से पहले ही छात्राओं ने यह आरोप लगाते हुए परीक्षा देने से इनकार कर दिया कि कमरा नंबर 16, 17 व 18 में परीक्षा से पूर्व ही कापियां बांटकर पेपर हल कराया जा रहा है। कक्ष निरीक्षकों ने जब छात्र- छात्राओं की बातों को अनसुना कर दिया तो वह नाराज होकर बाहर निकलने लगे। इस पर दूसरे कमरे में बैठकर नकल रहे छात्र अन्य कमरों से निकल रहे छात्र-छात्राओं पर हमलावर हो गए। शोर मचाते हुए उन्होंने छात्र-छात्राओं को पीटना शुरू कर दिया।
नकलची छात्रों ने बवाल करते हुए दो छात्राओं को दबोचकर उनके कपड़े फाड़ डाले और जमकर पीटा। छात्राओं के बचाने की गुहार सुनकर परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी भीतर आए, लेकिन बवाली छात्रों के तेवर देख वह तमाशबीन बने रहे। हिम्मत कर दूसरे कमरों के छात्र बवाली छात्रों से भिड़ गए। दहशत फैलाने के लिए हमलावरों ने कमरों में तोड़फोड़ करते हुए कुर्सी, मेज फेंकना शुरू कर दिया। छात्र-छात्राओं की कापियां तक फाड़ डालीं। हमलावरों के भय से छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र का मेनगेट बंद होने के कारण चहारदीवारी फांदकर बाहर की तरफ भागे। कक्ष निरीक्षकों ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। सूचना मिलने के बाद डायल 100 मौके पर पहुंची और हालात गंभीर देख सीओ को प्रकरण से अवगत कराया। इसके बाद भी बवाल होता रहा। कुछ देर में सीओ पट्टी रवि सिंह कंधई सहित अन्य थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हमलावरों को काबू करने के लिए लाठियां पटकीं, लेकिन इसके बाद भी बवाल होता रहा। पुलिसकर्मियों के सामने भी बवाली छात्र-छात्राओं से मारपीट करते रहे। इस बीच एसडीएम पट्टी जेपी मिश्र मौके पर पहुंचे और सभी को समझाबुझाकर शांत कराया। एसडीएम ने प्राचार्य, कक्ष निरीक्षकों व प्रबंधक से पूछताछ के बाद छात्र-छात्राओं का बयान लिया। जिला प्रशासन की संस्तुति पर परीक्षा निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन
बारह से अधिक छात्राएं घायल
सुरेशचंद्र मिश्र महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर नकलची छात्रों के हमले में प्रीति शुक्ला, गौरी शर्मा, टिन्नी, नेहा, कोमल, अनुभव, हर्षिता सिंह, प्रतीक्षा सिंह, आशा, निशा, रागिनी, अंकिता, वंदना, आयुषी, नेहा सिंह, संजूलता, वैशाली, प्रीति सिंह समेत 12 परीक्षार्थी घायल हो गए।
परीक्षा केंद्र पर दो घंटे तक चलता रहा बवाल
परीक्षा केंद्र पर छात्र-छात्राओं का दोपहर 1.45 बजे प्रवेश लिया गया। परीक्षा कक्ष में पहुंचते ही द्वारिका प्रसाद सिंह महाविद्यालय भुवालपुर की छात्राओं ने यह कहते हुए विरोध करना शुरू कर दिया गया कि तीन कमरों में परीक्षा शुुरू होने से पहले ही पेपर सॉल्व कराया जा रहा है। उनका आरोप था कि नकल तीन दिनों से कराई जा रही है। जयमंगल सिंह महाविद्यालय भूपियामऊ, श्यामपट्टी चंद्रशेखर महाविद्यालय लाखनपुर सांगीपुर व आचार्य सदाशिव शिक्षण संस्थान खरहर रानीगंज के परीक्षार्थियों को नकल कराई जा रही है। छात्राओं का विरोध सुन नकल कर रहे छात्र उनके कमरों में दो बजे आ धमके और हमलावर हो गए। दोपहर दो बजे से शुरू हुआ बवाल शाम 4 बजे तक चलता रहा। जिससे परीक्षा केंद्र के साथ ही आस-पास दशहत का माहौल बना रहा।
परीक्षा केंद्र पर बवाल व छात्र छात्राओं के साथ मारपीट करने वाले नकलची परीक्षाथयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बवाल करने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
रवि सिंह, सीओ पट्टी।