{"_id":"5a1ef5284f1c1b72548c0484","slug":"dj-vehicle-driver-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में डीजे वाहन चालक की पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुर में डीजे वाहन चालक की पीटकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रामनगर बासूपुर गांव में मंगलवार की रात बारात में डीजे वाहन से युवक के घायल होने पर बारातियों ने चालक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद बाराती भाग गए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शादी कराई गई। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत नौ के खिलाफ हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
रामनगर बासूपुर गांव निवासी रामकुमार यादव की पुत्री कंचन की शादी सुजानगंज के बेसार निवासी श्रीनाथ यादव के पुत्र मुलायम से तय थी। मंगलवार की रात बारात आई थी। डीजे की धुन पर नाचते बाराती द्वारपूजा के लिए आ रहे थे। इसी दौरान चालक के पैर से अचानक डीजे वाहन का एक्सीलेटर दब गया और रफ्तार तेज हो गई। इसके चलते बाराती रोहित यादव (24) निवासी सुरजा का पूरा, मुंगराबादशाहपुर का पैर दब गया और वह घायल हो गया। इससे नाराज बारातियों ने डीजे वाहन चालक रामकरन सरोज (50) निवासी शरमा पट्टी प्रतापगढ़ की पिटाई कर दी। बारातियों ने लाठी, डंडे और ट्यूब लाइट से चालक को बुरी तरह पीट दिया। आरोप लगाया कि चालक नशे में था। इस कारण उसने युवक पर गाड़ी चढ़ा दी। पिटाई से चालक घायल हो गया। इसके बाद अफरातफरी मच गई और बाराती भाग खड़े हुए। सूचना पर महराजगंज, सुजानगंज पुलिस तथा बदलापुर सीओ बीके द्विवेदी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक और युवक को पीएचसी पहुंचाया। यहां से डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने रामकरन सरोज को मृत घोषित कर दिया।