फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   did the incident of suicide

आत्मदाह करने के लिए कलेक्ट्रेट की छत पर चढ़ा युवक

Thu, 20 Sep 2018 11:57 PM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Thu, 20 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर एक युवक गुरुवार को कलेक्ट्रेट की छत पर आत्मदाह करने के लिए चढ़ गया। वह आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंचे सिविल लाइन चौकी इंचार्ज रास्ता खुलवाने का आश्वासन देकर उसे उसे नीचे ले आए। नगर कोतवाली के रामपुर गोडे़ गांव निवासी हरिश्चंद्र (42) पुत्र कांशीराम गुरुवार दोपहर करीब बारह बजे कलेक्ट्रेट पहुंचा और कचहरी में बाहर से लगी लोहे की सीढ़ियों के सहारे छत पर पहुंच गया। इसके बाद शरीर पर केरोसिन उड़ेलकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। उसकी हरकत देख वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए। वकील भी पहुंच गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस चौकी इंचार्ज भागकर कचहरी पहुंचे और छत पर चढ़कर युवक को नीचे लाने का प्रयास करने लगे। स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं ने भी उनकी मदद की। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने युवक को दबोच लिया। घटना की जानकारी मिलते ही कार्यालय में बैठे सीओ सिटी अंजनी राय भी दौड़ पड़े। हालांकि उनके पहुंचने के पहले ही मामला शांत हो चुका था। हरिश्चंद्र का आरोप है कि गांव के लोगों ने उसका रास्ता बंद कर लिया है। राजस्व विभाग में शिकायत करने के बाद भी रास्ता नहीं खुलवाया गया। समाचार लिखे जाने तक युवक पुलिस के कब्जे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed