फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dedication sought by the MLA through internet calling

इंटरनेट कालिंग के जरिए विधायक से मांगी गई रंगदारी

Sun, 02 Dec 2018 12:37 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Sun, 02 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dedication sought by the MLA through internet calling
extortion
 सदर विधायक संगमलाल गुप्ता से इंटरनेट कालिंग के जरिए एक करोड़ की रंगदारी मंागी गई थी। अंडरवल्र्ड डॉन रवि पुजारा के नाम पर धमकी देने की शिकायत के बाद एसटीएफ और मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इसे मुंबई के बदमाशों की ही करतूत मान रही है। उधर, पुलिस सूत्रों की मानी जाए तो मुंबई में रहने वाले सदर विधायक के पार्टनर को भी इंटरनेट कालिंग के जरिए धमकी दी गई है।  
विज्ञापन



सदर विधायक संगमलाल गुप्ता इन दिनों मुंबई में हैं। शुक्रवार को उनके मोबाइल पर रात 8.05 बजे अनजान नंबर से काल आई। फोन करने वाले ने खुद को अंडरवल्र्ड डान रवि पुजारी का आदमी बताते हुए विधायक को धमकी दी। कहा कि एक करोड़ रुपये का इंतजाम कर लो। एक सप्ताह के भीतर हर हाल में रुपये पहुंचाने हैं। अगले शुक्रवार तक यदि रुपये नहीं मिले तो जिंदा नहीं बचोगे। उसने कहा कि वह आस्ट्रेलिया से बोल रहा है।
विज्ञापन



धमकी से परेशान विधायक ने मुंबई पुलिस के साथ ही प्रदेश के डीजीपी और आईजी को रंगदारी मांगने की जानकारी दी। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि विधायक के साथ उनके मुंबई में रहने वाले पार्टनर से भी इंटरनेट कॉलिंग के जरिए फोन पर रंगदारी मांगी गई है। जिसकी जांच मुंबई पुलिस कर रही है। इसमें एसटीएफ को भी लगाया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



विधायक के मामले में जांच चल रही है। एसटीएफ के साथ मुंबई पुलिस भी जांच में जुट गई है।  
एस आनंद, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed