फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   deadbody found in well

हत्या कर कुएं में फेंका युवक का शव

Thu, 16 Mar 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 16 Mar 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
deadbody found in well
news

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के विधासिन गांव से गायब युवक की होली के दिन हत्या कर शव कुएं में डाल दिया गया। परिजनों ने उसके गायब होने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। गुरुवार को घर से करीब एक किमी दूर बाग में स्थित कुएं में उसकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या से आक्रोशित परिजनों ने जाम लगा दिया। इस दौरान राहगीरों से मारपीट करने के साथ ही गाड़ी भी तोड़ने का प्रयास किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खत्म कराने के साथशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।कोतवाली क्षेत्र के विधासिन गांव निवासी संतोष कुमार पटेल (38) पुत्र श्यामलाल को कुछ लोग होली की रात करीब नौ बजे बुलाकर ले गए थे। इसके बाद वह गायब हो गया।

परिजनों को बुलाने वालों की जानकारी नहीं हो सकी। इसके चलते दिन रात खोज करने के बाद संतोष की पत्नी सुशीला देवी ने थाने में तहरीर दे दी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। गुरुवार को घर से करीब एक किमी दूर इनरिया गांव के पास बाग में स्थित कुएं में से उसका शव बरामद हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस, फायरब्रिगेड के लोगों ने शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


इस दौरान उसके घर के कुछ लडक़े आक्रोश हो गए और विधासिन पुल पर पटरी बल्ली रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान युवकों ने राहगीरों से मारपीट करने के साथ ही गाड़ियों के शीशे भी तोड़ने का प्रयास किए। आक्रोश देख पुलिस शव को दूसरे रास्ते से लेकर कोतवाली चली गई। आधे पौने घंटे बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो जाम हटवाया जा सका। इस मामले में पुलिस ने परिजनों के
विज्ञापन
विज्ञापन

कहने पर अब तक कई संदिग्धों को उठा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed