{"_id":"5c534285bdec225eb65df0a9","slug":"criminal-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के हमलावर को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही के हमलावर को भेजा जेल
Fri, 01 Feb 2019 12:16 AM IST
shailendra Kumar
pratapgarh
pratapgarh
Published by: shailendra Kumar
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। चेकिंग के दौरान सिपाही पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। दो हमलावरों को चिह्नित करने में जुटी हुई है। घटना के बाद गुरुवार को चेकिंग करने एआरटीओ भुपियामऊ नहीं पहुंचे। नगर कोतवाली के भुपियामऊ में बुधवार को वाहनों की चेकिंग के दौरान स्थानीय मोपेड सवार ने एआरटीओ के सिपाही व चालक पर हमला करते हुए थर्मल प्रिंटर तोड़ दिया था। भुपियामऊ के सिपाही पर भी कुछ लोगों ने हाथ उठा दिया। बवाल को देखते हुए एआरटीओ को पुलिस चौकी में घुसकर जान बचानी पड़ी।
इस मामले में एआरटीओ मनोज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मोपेड स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी आकाश गौतम पुत्र रामानंद निवासी सराय बहेलिया को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। नगर कोतवाल ने बताया कि सिपाहियों से मारपीट करने वाले दो अज्ञात आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। घटना के दूसरे दिन सहमे एआरटीओ वाहनों की चेकिंग करने भुपियामऊ की ओर नहीं गए। स्थानीय लोगों में चेकिंग को लेकर आक्रोश रहता है।