{"_id":"5787ddbb4f1c1b7d5f13df40","slug":"crime-news1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में चली गोलियां, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में चली गोलियां, छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद जमकर फायरिंग हुई। गोली लगने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अन्य तीन लोगों को भी चोटें आईं। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले। घटना की तहरीर पीड़ित पक्ष ने पुलिस को नहीं दी है। रानीगंज थाना क्षेत्र के छेमईपुर निवासी जमीलउद्दीन (60) के जमीन के बगल स्थित पक्की नाली के करीब से पड़ोस के फारूक व अन्य लोग चकरोड का निर्माण कराने के लिए प्रयासरत थे। हालांकि राजस्व विभाग की टीम ने शिकायत के बाद चकरोड के निर्माण पर रोक लगा दिया था। गुरुवार को जमील पक्ष की अफरोज आम तोड़ने के लिए खेत की ओर गई थी। जिसे फारूक पक्ष के लोग गाली देने लगे।
उसने विरोध किया तो वे लोग मारपीट पर उतर आए। दोनों पक्ष के लोगों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान फायरिंग होने लगी। करीब आठ राउंड हुई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों के बीच-बचाव पर झगड़ा बंद हुआ। गोली लगने से जमील, अरमान (16) पुत्र शाह अनवर, अफरोज (22) पुत्री जमील व मारपीट में रजिया बानो (40) पत्नी खुर्शीद, शाहजहां (45) पत्नी अनवर , मजीद (55) घायल हो गए। सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल अरमान, अफरोज व जमील को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीनों को डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। दूसरे पक्ष से लोगों को चोट लगने की बात बताई जा रही है , लेकिन कोई भी अस्पताल नहीं आया। एसओ ने बताया कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।