{"_id":"399cb54aefab54523561561e4297208e","slug":"crime-news-hindi-news-940","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर घर खंगाल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंध लगाकर घर खंगाल ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के कोठरा में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह कमरे का सामान अस्त व्यस्त देख सभी के होश उड़ गए। घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
कोठरा निवासी कमलेश पांडेय पुत्र माताफेर पांडेय परिवार के कई सदस्यों के साथ बुधवार की रात एक शादी में शामिल होने गए थे। रात में चोर दरवाजे के नीचे सेंध लगाकर मकान में दाखिल हो गए। चोरों ने आलमारी व कमरों में रखे बक्सों को तोड़कर चेन, अंगूठी, पायल, जंजीर समेत कीमती सामान पार कर दिया। नगद पांच हजार रुपये भी चोर समेट ले गए। घर में सो रहे लोगों को भनक तक नहीं लगी।
गुरुवार की सुबह कमलेश के परिवार के लोगों की आंख खुली तो नजारा देखकर वह दंग रह गए। आलमारी खुली थी और बक्सों के ताले टूटे हुए थे। लोगों का शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने लगी। कमलेश के परिजनों के मुताबिक करीब तीन लाख के जेवरात व कीमती सामान संग पांच हजार रुपये नगद चोरी हुए हैं। एसओ बालकृष्ण शुक्ला ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कोठरा निवासी कमलेश के घर में बुुधवार की रात हुई चोरी से गांव में दहशत का माहौल है। परिवार के लोगों ने बताया कि घर में कमलेश के भाई संतोष की पत्नी के जेवरात के साथ ही उसकी बहन सीता देवी के भी जेवरात रखे थे। बहन के घर में कुछ दिनों बाद शादी पड़ी है। इसे लेकर कमलेश के परिवार के लोग खासे परेशान दिखे। कोठरा में चोरी की घटना के बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए संदिग्ध लोगों को उठाना शुरू किया। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को धर दबोचा। थाने लाकर सभी से पूछताछ कर रही है, लेकिन पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लग सकी।