फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

लालगंज में विवाहिता से दुष्कर्म

Thu, 21 Jan 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 21 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
crime news
घर में अकेली महिला के साथ पड़ोसी ने मुंह काला किया। शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लालगंज कोतवाली के रानीगंज अजगरा इलाके में एक महिला अकेली रहती हैं। उसका पति बाहर रहता है। आरोप है कि 19 जनवरी की रात पड़ोसी सत्यदेव वर्मा उसके घर में घुस कर छेड़छाड़ किया।
विज्ञापन


महिला ने शोर मचाना चाहा तो सत्यदेव ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुराचार किया। आरोपी युवक ने किसी से शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी दी। घटना के दूसरे दिन दुष्कर्म पीड़िता ने परदेश में पति को मोबाइल पर जानकारी दी। पति ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराने की बात कही। इस पर पीड़िता कोतवाली पहुंची और पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। एसएसआई एसके त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को उसका चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed