{"_id":"432142fa950926c84dc19271403a30c6","slug":"crime-news-hindi-news-925","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंधमारी कर चोरों ने उड़ाए हजारों का समान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंधमारी कर चोरों ने उड़ाए हजारों का समान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग घटनाओं में चोरों ने सेंधमारी कर हजारों का माल उड़ा दिया। सुबह जानकारी होेने पर पीड़ितों के होश उड़ गए। घटना की सूचना थाने में दी गई है। नबाबगंज थाना क्षेत्र के हरदेव नगर निवासी अखिलेश कुमार मौर्य पुत्र धर्मराज मौर्य ने बहादुरपुर चौराहे पर किराए का कमरा लेकर किराने की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान में सेंध लगा दी। इस दौरान दुकान में रखे 13 हजार रुपये नगद व लगभग 50 हजार रुपये का समान उठा ले गए। सुबह े दुकान खोली तो सामान अस्त-व्यस्त देख उनके होश उड़ गए।
दुकान के पीछे की तरफ बड़ा सा होल बना था। जानकारी पर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर बाघराय थाना क्षेत्र के मंडलभासौ गांव में स्थित एएनएम सेंटर में चोर ताला तोड़कर घुस गए और पांच हजार की नकदी, एटीएम सहित घरेलू सामान उठा ले गए। एएनएम रीता शर्मा ने थाने में तहरीर दी है। उधर कुंडा कोतवाली क्षेत्र के फरेंदूपुर निवासी सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने चाय-पान की दुकान हनुमत नगर कुंडा में खोल रखी है। मंगलवार की रात चोर ताला तोड़कर पांच हजार की नकदी समेत हजारों का सामान उठा ले गए। सूचना थाने में दी गई है।