फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

लाखों रुपये लेकर कंपनी हुई फरार

Wed, 20 Jan 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 20 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime news
जिले में उजाला इंफोटेक नाम की एक कंपनी पर लोगों के लाखों रुपये गबन करने का आरोप लगा है। जमीन के नाम पर लाखों रुपये जमा कराने के बाद कंपनी का जिला स्थित कार्यालय पर लटक रहा है। 20 से अधिक लोगों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कंपनी के प्रबंध निदेशक सूर्यभान मिश्रा ने बाबागंज स्थित मार्केट में अपना कार्यालय खोला। जिले में व्यवसाय के लिए कर्मचारियों को तैनात किया। कंपनी गांव में किसानों की जमीन का एग्रीमेंट खेती के लिए कराती। इसके एवज में सभी को रुपये भी दिए जाते थे। इसके अलावा लखनऊ के गोमतीनगर में सस्ते में प्लाट देने की भी योजना संचालित की। प्रदेश की राजधानी में सस्ते दर पर कीमती जमीन प्राप्त करने के लालच में लोगों ने स्कीम के तहत कंपनी में रुपये भी जमा किए। कंपनी की पालिसी के तहत सभी को किश्त के रूप में रुपये जमा करने की जानकारी दी गई थी। बुधवार को करीब बीस से अधिक लोग कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन


उन लोगों ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि कंपनी ने उनसे लाखों रुपये जमा कराए और कार्यालय बंदकर फरार हो गई है। कोई भी कर्मचारी कुछ बताने के लिए सामने नहीं आ रहा। अचलपुर की ज्योति मिश्रा पत्नी चंदशेखर, राम कमल शर्मा निवासी रूपापुर, सूर्यभान मिश्र, संदीप दुबे निवासी दहिलामऊ का आरोप है कि कंपनी ने उनसे लाखों रुपये जमा कराए हैं। लखनऊ में अभी तक उन्हें प्लाट भी नहीं दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed