{"_id":"11d323cd24074602445ddc2b9fdde148","slug":"crime-news-hindi-news-892","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने गला दबाकर परदेसी को किया अचेत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने गला दबाकर परदेसी को किया अचेत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ से कमाकर घर जा रहे परदेसी को जेलरोड के पास बदमाशों ने दबोच लिया। उससे बैग और नगदी छीनने लगे। विरोध करने पर गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। अचेत होने पर बदमाश उसे छोड़कर भाग निकले। उसके पास रही नगदी व सामान भी ले गए।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज कैथौला लट्ठहन का पुरवा गांव निवासी जीतेन्द्र सिंह (25) पुत्र रामसेवक चंडीगढ़ में काम करता है। एक माह बाद वह घर लौट रहा था। रविवार रात वह बरेली पैसेंजर से प्रतापगढ़ आ रहा था। ट्रेन जेल रोड के पहले सिग्नल न मिलने के कारण खड़ी हो गई। जीतेंद्र ट्रेन से उतरकर चौक की ओर जाने लगा। झाड़ी के पास खड़े तीन बदमाशों ने उसे दबोच लिया। उसके पास रही नगदी व सामानों से भरा बैग छीनने लगे।
विरोध करने पर उसकी पिटाई की और गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। इससे वह अचेत हो गया। बदमाश उसे मरा समझकर नगदी और सामान लेकर फरार हो गए। होने आने पर वह किसी तरह विक्रम तिराहा पहुंचा और गिर गया। राहगीरों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान हालत में सुधार आने पर जीतेन्द्र ने आपबीती बताई। स्वास्थ्य कर्मियों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को देने के साथ ही उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया है।