फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक पर केस

Tue, 29 Dec 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 29 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
crime news
प्राथमिक विद्यालय कंजा में बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी शिक्षक के विरुद्ध अभिभावकों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस के साथ विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद आरोपी शिक्षक के विरुद्ध निलंबन के लिए विभागीय कार्रवाई को भी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन


कंजा प्राथमिक विद्यालय पर कार्यरत शिक्षक के विरुद्ध वहां के अभिभावकों ने विभाग के अधिकारियों के साथ कोतवाली पुलिस से छात्राओं से अश्लील हरकत करने की शिकायत की थी। मामले का खुलासा होने के बाद पट्टी कोतवाली के इंचार्ज प्रभात कुमार यादव प्रकरण की जांच को स्वंय प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। वहां आरोपी शिक्षक अपना पक्ष रखने को प्रस्तुत ही नहीं हुए, जबकि अभिभावकों ने अपनी शिकायत की पुष्टि बच्चों से करा दी। इधर बीईओ पट्टी रमाकांत मौर्य भी जांच के लिए वहां गए। प्रकरण में आरोप शिक्षक पर ही आने के बाद उन्हाेंने शिक्षक के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की रिपोर्ट बीएसए को प्रेषित कर दी है। पुलिस ने अभिभावकों की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed