फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

आगजनी, फायरिंग से थर्राया रामनगर

Wed, 09 Dec 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 09 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
crime news
महेशगंज थाना क्षेत्र के रामनगर मतदान केंद्र के करीब आगजनी, फायरिंग और मारपीट से गांव के लोग थर्रा उठे। मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी सहमे रहे। घंटे भर धू-धू कर स्कार्पियो जलती रही। वहीं एक बाइक को कूंचकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बवाल की खबर के बाद भी मौके पर अफसर व पुलिस विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

वैसे तो जिला प्रशासन ने बाबागंज विकासखंड के रामनगर गांव को अतिसंवेदनशील घोषित कर रखा था। चुनाव के दौरान बवाल की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी। तभी तो जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने महेशगंज थाने में हुई प्रत्याशियों की बैठक में पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज शुक्ला और संजय सरोज को चेतावनी तक दी थी। इसके बाद भी कोई असर नहीं रहा। बुधवार को रामनगर मतदान केंद्र पर सुबह से प्रधान पद के प्रत्याशी अमित शुक्ला और रंजना के पति संजय सरोज के बीच तनातनी चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मतदाताओं को अमित के भाई पूर्व प्रमुख मनोज शुक्ला की स्कार्पियो में बैठाकर लाया जा रहा था।
विज्ञापन


 जिसका संजय पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इसी को लेकर उनके बीच विवाद हो गया और मतदान केंद्र से बाहर मारपीट होने लगी। कुछ ही देर में दोनों ओर से फायरिंग भी होने लगी। इससे भगदड़ मच गई। संजय सरोज पक्ष के लोगों ने अमित पक्ष के लोगों को दौड़ा लिया। वे स्कार्पियो छोड़कर भाग निकले। आरोप है कि संजय पक्ष के लोगों ने स्कार्पियों को आग के हवाले कर दिया। गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। इसके अलावा एक बाइक क्षतिग्रस्त कर दी गई। यह देख मतदान कराने में लगे सुरक्षाकर्मी भयभीत हो उठे। वे मतदान केंद्र पर मुस्तैद हो गए। बवाल की खबर के बाद भी अधिकारी संग पुलिसकर्मी दमकल के साथ घंटे भर विलंब से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक स्कार्पियो धू-धू कर जलती रही। फायरब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर जेपी मिश्र व सीओ सिटी मनीष मिश्र ने अभिकर्ताओं से घटना की जानकारी ली। हालांकि अधिकारियों को घटना की जानकारी देने से हर कोई बचता रहा। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी के बाद मातहतों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इस मामले में देर शाम तक किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। एसओ निशीकांत राय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। बवाल करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मारपीट व आगजनी तो हुई है, लेकिन फायरिंग की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed