फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

भुइदहा के कुएं में मिला महिला का शव

Wed, 09 Dec 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 09 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के भुइदहा गांव के एक पुराने कुएं में एक महिला का शव मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भुइदहा गांव के बाहर पुराना कुआं है। बुधवार सुबह खेत की ओर लोग गए। कुएं से आ रही दुर्गंध के चलते लोग उधर गए। देखा तो एक महिला का शव कुएं में था। जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। महिला का शव फूला हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक पांच दिन पहले वह कुएं में गिरी होगी या फिर शव फेंका गया होगा। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। नगर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव ने बताया कि महिला की उम्र करीब 30 वर्ष है। पहनावे से मुसलिम लग रही है। प्रतीत होता है कि परिवार के लोगों से नाराज होकर कुएं में कूद गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed