फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

सेंध लगाकर मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी

Sun, 06 Dec 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 06 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime news
अंतू थाना क्षेत्र के किठावर बाजार स्थित मोबाइल की दुकान में शनिवार की देर रात सेंध लगाकर चोर लाखों के सामान व नकदी लेकर फरार हो गए।  मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई है। अंतू थाना क्षेत्र के किठावर बाजार निवासी राजेश की  घर के समीप मोबाइल की दुकान है। शनिवार की देर रात वह दुकान बंदकर घर चला गया। सुबह दुकान खोलकर अंदर गया तो बिखरे सामान व कैश काउंटर खुला देख परेशान हो गया।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद उसकी नजर दीवार पर पड़ी। जिसमें चोरों द्वारा सेंध लगाई गई थी। ये देख उसके होश उड़ गए। वह चीखने-चिल्लाने लगा। शोर सुन आस-पास के लोग वहां पहुंच गए। घटना की जानकारी होने पर व्यापारियों के होश उड़ गए। चोरी की वजह से वे दहशत में हैं। पीड़ित के मुताबिक दुकान से 35 मोबाइल सेट, कम्प्यूटर, लैपटाप व अन्य उपकरण समेत हजारों रुपये चोरी किए गए हैं। मामले की शिकायत अंतू पुलिस से की गई हालांकि रविवार की देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed