फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

इंस्पेक्टर की हत्या पर सरकार मौन

Sat, 21 Nov 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 21 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime news
होटल वैष्णवी में बदमाशों की गोली के शिकार हुए इंस्पेक्टर अनिल कुमार की मौत पर सरकार ने चुप्पी साध रखी है। उनकी हत्या के बाद मुख्यमंत्री के साथ विभागीय मंत्री और उच्च अधिकारियों ने भी चुप्पी साध रखी है। यहां तक कि उनकी मौत पर किसी ने संवेदना तक नहीं जताई है। एक फौजी की मौत पर केंद्र सरकार के साथ ही यूपी सरकार भी अपनी तरफ लाखों रुपये के मुआवजे की घोषणा करती है तो फिर इंस्पेक्टर की हत्या के बाद उनके परिवार वालों के मुआवजे के लिए कोई आगे क्यों नहीं आ रहा है। इसे लेकर पुलिस कर्मियों में भी भारी आक्रोश है।
विज्ञापन


गोली के शिकार हुए कोतवाल अनिल कुमार की पेंशन और ग्रेच्युटी में उनका निलंबन पेंच फंसा सकता है। परिजनों को राहत देने के मामले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी फिलहाल चुप्पी साध ली है। हालांकि एसपी का दावा है कि इंस्पेक्टर अनिल कुमार के निलंबन की जांच एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह कर रहे हैं। उनकी रिपोर्ट आते ही अनिल के विभागीय भुगतान के लिए फाइलें तेजी से निपटाई जाएंगी।
विज्ञापन


अधिवक्ता इंद्रमणि शुक्ला की हत्या का खुलासा न कर पाने के आरोप में कोतवाल रहे अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया था। हालांकि वे बहाली के लिए प्रयासरत थे। उनका रास्ता भी करीब-करीब साफ हो गया था। मगर उसके पहले ही होटल में उनकी हत्या कर दी गई। हत्या के फौरन बाद राहत के नाम पर अंतिम संस्कार के लिए अनिल के परिजनों को पांच हजार रुपये की धनराशि दी गई। उसके बाद विभाग के आलाअधिकारियों ने चुप्पी साध ली। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार आगे किसी भी प्रकार की मदद मिलने में दिक्कत आ सकती है। कोतवाल रहे इंस्पेक्टर अनिल कुमार की पेंशन और ग्रेच्युटी पर भी निलंबन का ग्रहण लग सकता है। हालांकि फौरी तौर पर अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। एसपी सुनील कुमार के अनुसार मामले की जांच एएसपी पश्चिमी दिनेश कुमार को दी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद तेजी से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed