फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

दहेरकला में बूथ कैप्चरिंग करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 16 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
crime news
पंचायत चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उच्चाधिकारियों के लगातार पड़ रहे दबाव के बाद पुलिस ने तेजी दिखाई है। अक्तूबर माह में हुए जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव में शिवगढ़ ब्लाक के दहेर कला में बूथ कैप्चरिंग की गई थी। इसी बूथ पर दो प्रत्याशियों में फायरिंग भी हुई थी। मौके पर डीएम भी पहुंचे थे। डीएम के आदेश पर यहां चुनाव निरस्त किया गया था। इसके बाद पुन: चुनाव कराया गया।
विज्ञापन


मामले में पीठासीन अधिकारी ने दोनों प्रत्याशियों को नामजद करते हुए 25 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। आरोपियों को पकड़ने में पुलिस के नाकाम होने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। डीएम, एसपी के सख्त निर्देश पर पुलिस के हाथ-पांव फूलने लगे। रविवार की रात में मानधाता, फतनपुर के साथ रानीगंज पुलिस ने दबिश देकर दहेर कला के राधेश्याम उर्फ कल्लू, पूर्व प्रधान गामा सरोज, मो.तौहीद व मऊडडिया निवासी हिस्ट्रशीटर लल्लन को गिरफ्तार किया है। एसओ लल्लन सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दहेरकला गांव में बूथ कैप्चरिंग करने वाले आरोपियों की तालाश में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed