{"_id":"0faefa21d45286eda7092b40198161ec","slug":"crime-news-hindi-news-598","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में चलीं गोलियां, दंपति घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते के विवाद में चलीं गोलियां, दंपति घायल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच गोलियां चल गईं। मारपीट में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गोली लगने से घायल युवक की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। कंधई थाना क्षेत्र के देवनमऊ निवासी अब्दुल हफीज और वहाब के बीच रास्ते को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। शनिवार की रात रास्ते में मिट्टी डालने को लेकर विवाद हुआ था। रविवार को अब्दुल हफीज के पड़ोसी अब्दुल रब के बेटे आमिर की बारात कोहंडौर के चंदुआडीह जाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच रास्ते को लेकर हफीज और वहाब की बहन निमाजुल से विवाद होने लगा।
इस बीच आमिर के घर रिश्तेदारों के आने का सिलसिला भी लगा हुआ था। बारात में जाने के लिए हफीज का दामाद मुश्ताक (35) निवासी सरायनानकार और बेटी शमीमा बानो (32) भी आई थी। निमाजुल ने फोन कर चिलबिला में रहने वाले अपने भाइयों को बुला लिया। विवाद की खबर पर वहाब आधा दर्जन बाइक से अपने परिचितों के साथ घर पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच गालीगलौज होने लगी। अचानक मारपीट के दौरान फायरिंग होने लगी। जिससे भगदड़ मच गई। गोली मुश्ताक के पैर और शमीमा के हाथ में जा लगी। हफीज और उसके परिवार के दो लोगों को चोटें आईं। दूसरे पक्ष से निमाजुल समेत तीन लोग घायल हुए। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े। इस पर हमलावर भाग निकले। गोली लगने से घायल मुश्ताक व शमीमा को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मुश्ताक को इलाहाबाद रेफर कर दिया। एसओ सुरेश सैनी ने बताया कि हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।