फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

परिजन से नाराज युवक ने लगाई आग

Wed, 11 Nov 2015 04:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 11 Nov 2015 04:28 PM IST
विज्ञापन
crime news
परिजनों से नाराज एक युवक ने दीपावली के ही दिन खुद को आग के हवाले कर दिया। शोर पर पहुंचे घरवालों ने किसी तरह उसे आग से बचा कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी सूरज सिंह  (22) पुत्र राजेन्द्र बहादुर की परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

 इससे वह नाराज हो गया। परिजन अपने काम में व्यस्त हो गए। सूरज अपने कमरे में गया और खुद को आग के हवाले कर दिया। शोर पर घरवालों के साथ पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। किसी तरह उसे आग से बचाकर गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। सूरज के जलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन








विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed