फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

बिजली विभाग की टीम को दौड़ाया

Sat, 07 Nov 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 07 Nov 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
crime news
शनिवार को बिजली कर्मियों की लापरवाही से एक मासूम करंट की चपेट में आने से झुलस गया। इससे गुस्साए मोहल्लेवालों ने चेकिंग कर रही बिजली विभाग की टीम को दौड़ा लिया। एसडीओ, जेई जान बचाकर भागे। पकड़ में आए लाइनमैन को लोगों ने बंधक बना लिया। जिसको बाद में छोड़ दिया गया। परिजनों ने एसडीओ टाउन घनश्याम तिवारी और बाबागंज पावर हाउस के जेई एसबी प्रसाद के खिलाफ घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। उधर, एसडीओ ने बिजली चोरी का आरोप लगाया है। मामला कोतवाली नगर के पश्चिमी सहोदरपुर मोहल्ले के सीताराम गली की है।
विज्ञापन


हुआ यूं कि एसडीओ घनश्याम तिवारी, जेई एसबी प्रसाद बिजली कर्मियों के साथ कनेक्शन चेक करते हुए सीताराम गली में गुनीत सिंह के मकान पर पहुंचे। कर्मियों ने  मीटर चेक किया। उन लोगों के जाने के बाद गुनीत सिंह का ढाई साल का बेटा अनंत सिंह वहां आया और मीटर के खुले तार को पकड़ लिया। उसमें करंट आ रहा था। चपेट में आने से वह झुलस गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के लोग दौड़े। तब जाकर अनंत की जान बची। करंट लगने से अनंत का हाथ झुलस गया था। इससे गुनीत सिंह के घर में रोना-पीटना शुरू हो गया। जब इसकी जानकारी मोहल्ले के लोगों को हुई तो उन लोगों ने चेकिंग कर रही बिजली टीम को दौड़ा लिया।
विज्ञापन


अधिकारी और कर्मचारी जान बचाकर भागे। गुनीत सिंह का आरोप है कि कर्मचारियों ने एसडीओ और जेई की मौजूदगी में मीटर चेक किया। उसके बाद तार खुला छोड़कर चले गए। तार नीचे तक लटक रहा था। जिससे अनंत करंट की चपेट में आ गया। इससे उसका हाथ झुलस गया। इस घटना के जिम्मेदार एसडीओ और जेई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद शहर के व्यापारी भी गुनीत सिंह के आवास पर पहुंच गए। इस बारे में एसडीओ टाउन घनश्याम तिवारी का कहना है कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं। गुनीत सिंह के यहां मीटर के साथ छेड़छाड़ करके बिजली चोरी का मामला सामने आया है। उसकी सील भी टूटी थी। शमन शुल्क न जमा करने पर एफआईआर की चेतावनी दी गई थी। शमन शुल्क नहीं जमा करते हैं तो एफआईआर करा दी जाएगी। उस मोहल्ले में अभी और चेकिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed