{"_id":"f4d913ea982c5428ed2f431dc0b98fae","slug":"crime-news-hindi-news-564","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा के श्राद्ध से पहले युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा के श्राद्ध से पहले युवक ने लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंधई थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में चाचा के श्राद्ध से एक दिन पहले भतीजे ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी होने पर गांव के तामम लोग पहुंच गए। फंदे पर शव लटकता देख एक महिला का हार्ट फेल हो गया और उसकी सांसें थम गईं। इससे दोनों घरों में कोहराम मच गया।
मधुपुर गांव निवासी जय सिंह यादव (25) पुत्र रामआसरे यादव के चाचा कंधई यादव की कुछ दिनों पहले मौत हो गई थी। गुरुवार को श्राद्ध का कार्यक्रम था। बुधवार की रात में ही जयसिंह यादव ने घर के पीछे पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह परिजनों ने पेड़ से लटकता जय सिंह का शव देखा तो घर में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
पड़ोस की महिला यशोदा हरिजन (35) पत्नी श्रीराम हरिजन भी शव देखने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई। फंदे से लटकते जय सिंह का शव देख उसकी हालत बिगड़ने लगी। वह अपने घर गई और परिजनों से मांगकर पानी पिया। थोड़ी ही देर में महिला की हालत नाजुक हो गई। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसकी भी मौत हो गई। दो लोगों की मौत पर दोनों घरों में रोना पीटना मच गया। बगैर पुलिस को जानकारी दिए दोनों परिवार के लोगाें ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। एक साथ दो अर्थी देख पड़ोस गांव के लोगों की भी आंखें नम हो गईं।