{"_id":"4da2c98b7729fcf5895af94470c07160","slug":"crime-news-hindi-news-547","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान पर युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की दुकान पर युवक को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 26 Oct 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की दुकान पर बैठे एक युवक को सोमवार की रात को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इलाहाबाद के कर्नलगंज निवासी मनोज शर्मा (25) पुत्र पवन शर्मा सोमवार को अपने बहनोई संजीव के घर आया था। रात करीब सवा नौ बजे वह भाई सनी व बहनोई के साथ गायघाट रोड पर स्थित एक शराब की दुकान पर पहुंचा। दुकान के भीतर तीनों बैठ गए। संजीव की मानें तो एक युवक पहुंचा और दुकान के सेल्समैन से शराब मांगने लगा।
सेल्समैन ने शराब देने से मना कर दिया। इसे लेकर उनके बीच विवाद हो गया। युवक वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह फिर लौटा और सेल्समैन को निशाना बनाते हुए फायर झोंक दिया, लेकिन गोली वहां बैठे मनोज को जा लगी। फायर की आवाज होने पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकला। खून से लथपथ मनोज को लेकर सभी जिला अस्पताल भागे। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। नगर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि गोली लगने से घायल मनोज व उसके साथ मौजूद लोग नशे में हैं। इसलिए घटना की सही जानकारी नहीं हो पा रही है। सेल्समैन से विवाद के बाद गोली मारने की बात सामने आ रही है।