{"_id":"eed9c2d0fb5f570aaf9b72fc5a52d189","slug":"crime-news-hindi-news-539","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल्हा देवी के पास युवक को गोली मारी, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेल्हा देवी के पास युवक को गोली मारी, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
शनिवार रात भरत मिलाप के मेले के दौरान बेल्हा देवी मंदिर के पास
पल्सर सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। इससे वह वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर असलहे लहराते हुए भाग गए। घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। मंदिर पास ही एनसीसी रोड पर खड़ी एक कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। मौके पर मिली दो लावारिस बाइक पुलिस कोतवाली ले गई।
सदर बाजार निवासी रवींद्र गुप्ता (25) पुत्र देवीलाल गुप्ता की बेल्हा देवी मंदिर के गेट पर मिठाई की दुकान है। दुकान पर अक्सर रवींद्र ही बैठता है। शनिवार रात भरत मिलाप का मेला होने के कारण काफी चहल-पहल थी। रवींद्र भी दुकान बंदकर मेले की तरफ जा रहा था। बताते हैं कि एनसीसी रोड पर अंधेरा था। इस बीच पल्सर सवार तीन लोग वहां पहुंच गए और रवींद्र को रोक लिया। सभी ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था। काफी देर तक रवींद्र उनसे भिड़ा रहा। इस बीच एक युवक ने तमंचा निकालकर उसकी गर्दन के पास गोली मार दी। इससे वह वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। फायर की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े। इस पर बदमाश असलहे लहराते हुए फरार हो गए। घटना से नाराज लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
बेल्हा देवी मंदिर के पास एक मकान के सामने खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी। गोली चलने की सूचना पर कोतवाल अनिल कुमार समेत भारी फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने बवाल कर रहे लोगों को किसी तरह समझाबुझाकर शांत कराया। वहां खड़ी दो लावारिस बाइक पुलिस कोतवाली उठा लाई। रवींद्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। घटना को लेकर रवीद्र के परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस को तहरीर भी नहीं दी गई है। घरवालों का कहना है कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। युवक का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।