{"_id":"0b19cd39320665c5d966babc4bbccf40","slug":"crime-news-hindi-news-517","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ साल की बालिका से गैंगरेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ साल की बालिका से गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 19 Oct 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
कुंडा इलाके में सहेलियों के साथ बाग में खेलने गई नौ वर्षीय बालिका से दो लोगों ने दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में बालिका को वही छोड़कर आरोपी भाग गए । काफी देर बाद गांव के कुछ लोग बाग की तरफ गए तो उसे बेहोश देखकर सन्न रह गए। सूचना मिलने पर घरवाले भी भागकर पहुंचे और उसे घर ले आए, लेकिन कुछ समझ नहीं पाए। इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए तो उसने दुराचार की आशंका जाहिर की। इस पर पिता बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नौ वर्षीय बालिका रविवार को अपनी सहेलियों के साथ बाग में खेलने गई थी। कुछ देर बाद उसकी सहेलियां लौट आईं, लेकिन वह नहीं लौटी। एक घंटे बाद गांव के कुछ लोग उधर गए तो बालिका को बेहोश देख उसके परिजनों को जानकारी दी। बालिका के माता-पिता कहीं गए थे। मौके पर पहुंची उसकी बुआ उसे घर ले आई। उसे कीचड़ आदि में सने देखकर साफ सुथरा किया गया। लोगों ने अनुमान लगाया कि वह पेड़ पर चढ़ने के कारण गिर गई होगी। जब बच्ची को स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया तो उसने हालत देखकर दुराचार की आशंका जताई।
बाद में बच्ची ने होश में आने के बाद दो लोगों के आने की बात बताई, लेकिन वह स्पष्ट रूप से कुछ भी बता नहीं पा रही थी। देर रात होने के कारण लोग थाने नहीं गए। दूसरे दिन सुबह ही घटना की जानकारी कोतवाली में दी गई। पुलिस ने जांच के बाद दो अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ ही बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। इस बारे में कोतवाल आरके सिंह चंदेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।