{"_id":"7599dcf4ce4ea27b41e33247a2710630","slug":"crime-news-hindi-news-515","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो ट्रक में घुसी, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो ट्रक में घुसी, चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 19 Oct 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ से धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे चालक की मौत हो गई, जबकि बोलेरो में सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चालक को झपकी आने के कारण हुआ। सूचना पर कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, चालक के शव को कोतवाली लाया गया और उसके मोबाइल के माध्यम से परिजनों को सूचना दी गई।
सोनभद्र जनपद के राबर्ट्सगंज के पास स्थित जैत गांव निवासी बृजराज यादव (25) पुत्र जवाहिर यादव गांव के ही एक व्यक्ति की बोलेरो लेकर लखनऊ में आयोजित जयगुरुदेव की संगत में शामिल होने गया था। उसके साथ उसके गांव के कुछ लोगों के साथ ही रिश्तेदार भी थे। बोलेरो बृजराज ही चला रहा था। रविवार रात सभी घर लौट रहे थे। बताया गया कि बृजराज काफी थक गया था। बार-बार आराम करने की बात कह रहा था, लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में आराम नहीं कर पाया। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कुंडा कोतवाली के मवई क्रासिंग के पास उसे झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी।
जोरदार टक्कर के साथ बोलेरो में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने गाड़ी में मौजूद लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। चालक बृजराज की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य लोगों की हालत गंभीर देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ड्राइवर का शव कोतवाली लाने के साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी गई। घायल होने वालों में राजदेव सिंह (9) पुत्र रामअनुग्रह निवासी ओबरा सोनभद्र, जयप्रकाश सिंह (45) राबर्ट्सगंज व मटवरिया चकिया चंदौल के संजू सिंह (35) पत्नी रामअनुग्रह, राम अवध सिंह (45) पुत्र नानक, हीरावती देवी (40) पत्नी रामअवध, राम अनुग्रह की मां प्रभावती देवी (60), गुंजन सिंह (17) पुत्री रामअवध, सावित्री (12) पुत्री रामअवध, संदीप सिंह (16) पुत्र रामअवध शामिल हैं।