{"_id":"35b1d4805f7c6019e32540a9879c90dc","slug":"crime-news-hindi-news-499","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक ने शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 14 Oct 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शिक्षक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने इस मामले में एसपी से फरियाद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इलाके के एक युवक की बतौर सहायक अध्यापक कुंडा इलाके के प्राथमिक विद्यालय पर तैनाती है।
क्षेत्र के एक गांव की दलित किशोरी का आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना लिया। किशोरी गर्भवती हो गई तो उसने शिक्षक पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। शादी के नाम पर शिक्षक उससे दूर भागने लगा। पीड़िता ने मामले की शिकायत लेकर कुंडा पुलिस को घटना की तहरीर दी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब उसने एसपी से शिकायत की है। एसपी ने मामले की जांच के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया है।