{"_id":"625f4c3ca84c1f41d8b030884011a951","slug":"crime-news-hindi-news-464","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी विभाग व जेठवारा पुलिस ने सोमवार रात छापामारी कर अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस दौरान मौके से पांच पेटी देसी शराब, केमिकल व खाली शीशियां बरामद हुईं। कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है। प्रभारी आबकारी अधिकारी मुन्नालाल व एसओ जेठवारा चंद्रबली यादव की अगुवाई में संयुक्त रूप से अवैध शराब के कारोबारियों की तलाश में सोमवार को छापेमारी की गई।
धनसारी पहुंची टीम ने अद्वैत प्रसाद के ठिकाने पर छापा मारा। उस समय टीम के लोगों के हाथ रामपुर कलवारी निवासी अनुज श्रीवास्तव लग गया। सघन तलाशी के दौरान वहां से पुलिस ने पांच पेटी देसी शराब, शराब बनाने का केमिकल, उपकरण और 16 सौ खाली शराब की शीशियां बरामद कीं। पुलिस ने भाग रहे अद्वैत का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पूरे गांव में टीम के लोगों ने छानबीन की। संदिग्ध लोग अपना घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस बरामद अवैध शराब, उपकरण व केमिकल कब्जे में लेकर थाने आ गई। कार्रवाई के दौरान एपी सिंह, इरफान, कमलेश, विजय कुमार व झूलेलाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। एसओ चंद्रबली यादव ने बताया कि फरार अद्वैत की खोजबीन की जा रही है। पंचायत चुनाव में शराब वितरित करने वाले प्रत्याशियों पर भी कार्रवाई होगी।