फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

बेकाबू समर्थकों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां

Thu, 01 Oct 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 01 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime news
जिला पंचायत सदस्य का नामांकन करने गए प्रत्याशियों की राह देख रहे समर्थकों को पुलिस ने दौड़ाकर पीटा। इसकी चपेट में राहगीर भी आए। दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को जिला पंचायत सदस्यों के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों का नामांकन था। सुबह से प्रत्याशियों संग समर्थक भारी संख्या में नामांकन करने के लिए पहुंचने लगे। कोई लंबे वाहनों के काफिले के साथ तो कोई सैकड़ों बाइकों के साथ नामांकन करने पहुंचा। दोपहर बाद हंगामे की खबर आला अधिकारियों तक पहुंची।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के आदेश पर अपर जिलाधिकारी पुनीत शुक्ला, एएसपी पूर्वी अखिलेश्वर पांडेय दलबल के साथ अफीम कोठी नामांकन स्थल पर पहुंचे। वहां बैरियर के दोनों ओर भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ लगी थी। वे नारेबाजी कर रहे थे। यह देख एएसपी का पारा गरम हो गया। उन्होंने भारी भरकम पुलिसबल के साथ नारेबाजी कर रहे लोगों को दौड़ा लिया। दूर तक दौड़ाकर पिटवाया। लोग पिटने से बचने के लिए वाहन लेकर भागने लगे। इस दौरान कई राहगीर बाइक सवार भी पिटे। विकास भवन के करीब दुकानों पर भी पुलिस का डंडा चला। कई दुकानों में तोड़फोड़ भी हुई। पुलिसकर्मियों ने बाइकों की हवा खोल दी। इस बीच वहां पहुंचे जिलाधिकारी के आदेश पर तीन बाइकों को सीज करने के साथ ही दो दुकानों से गैस सिलेंडर भी जब्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed