{"_id":"bf66114858f3f936fb90009dc0348003","slug":"crime-news-hindi-news-379","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेला लगाने को लेकर दो दुकानदारों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेला लगाने को लेकर दो दुकानदारों में मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 14 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
चौक-कचहरी रोड पर फल और सब्जियों का ठेला लगाने वाले दुकानदारों की गुंडई बंद होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को ठेला लगाने को लेकर दो दुकानदारों के बीच सरेआम मारपीट हुई। बीच-बचाव करने वाले लोगों से भी दुकानदार भिड़ गए। महिला अस्पताल के करीब दोपहर में फल का ठेला लगाने वाले के करीब अदरक का ठेला लेकर एक युवक पहुंच गया। उसे देखते ही फल लगाने वाला दुकानदार चिल्लाने लगा।
इनके बीच कहासुनी के दौरान गालीगलौज होने लगी। लोगों ने दोनों को अलग करने की कोशिश की, लेकिन वे बीच-बचाव करने वाले लोगों से ही भिड़ने पर उतारू हो गए। तभी दोनों दुकानदारों के बीच सड़क पर ही मारपीट होने लगी। वे एक दूसरे पर लात घूसों की बरसात करने लगे। तभी एक दुकानदार का साथी पहुंच गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर अदरक बेचने वाले युवक को जमकर पीटा। पुलिस समझ एंबुलेंस का हूटर सुनकर मारपीट करने वाले दूर हटे। बतादें कि ठेले पर फल लगाने वाले दुकानदार आए दिन ग्राहकों से मारपीट कर लेते हैं। मोलभाव के बाद आगे बढ़ने वाले ग्राहकों को जबरदस्ती फल, दूसरे सामान लेने के लिए विवश करते हैं।