फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

पल्टन बाजार में युवक को दौड़ाकर मारी गोली

Sat, 12 Sep 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 12 Sep 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
crime news
शनिवार को दिनदहाड़े गुलशने मदीना पल्टन बाजार के करीब बाइक सवार लोगों ने एक युवक को दौड़ाकर गोली मारी। हालांकि वह गड्ढे में कूदते हुए भाग निकला। जिससे उसकी जान बच गई। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से चार खोखे मिले। एक आरोपी के घर पुलिस ने दबिश, लेकिन वह नहीं मिला। बवाल की आशंका को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के पल्टन बाजार निवासी अकबर अली (18) पुत्र रहमान अली शनिवार करीब साढ़े ग्यारह बजे घर से मौर्या बस्ती की ओर प्लाट पर जा रहा था। जैसे ही वह गुलशने मदीन मस्जिद के सामने गली में पहुंचा कि तभी बाइक सवार तीन लोग हाथ में राइफल लेकर आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अकबर को देखते ही उसे गली में दौड़ा लिया और राइफल से फायर करने लगे। इससे बचने के लिए वह खाली पड़े मैदान के गड्ढे में कूद पड़ा। इससे उसकी जान बच गई। तब तक फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के साथ अकबर के परिवार के लोग भी दौड़े। लोगों को आते देख हमलावर लौट पड़े। उनके हाथों में असलहा देख कोई विरोध का साहस नहीं कर सका। इसके बाद दूसरी बाइक लेकर आए साथियों के साथ हमलावर सेनानी मोहल्ले की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


 घटना की सूचना मिलने पर मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी संजय पांडेय, एक्शन मोबाइल और शहर कोतवाल अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। अकबर ने पूछताछ में बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उसके ऊपर हमला हुआ है। पुलिस ने अकबर की शिकायत पर बगल के रहने वाले एक आरोपी हमलावर के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। घटनास्थल से राइफल के चार खोखे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। कोतवाल ने बताया कि अकबर के ऊपर पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है। उसी रंजिश में उसे गोली मारने कुछ लोग आए थे। यदि अकबर तहरीर नहीं देगा तो पुलिस अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed