{"_id":"f7c9faaacb1333c9a84717defa0d254b","slug":"crime-news-hindi-news-355","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में कारोबारी पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में कारोबारी पर जानलेवा हमला
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 07 Sep 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुली के एक कारोबारी पर सोमवार को पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल कारोबारी की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नगर कोतवाली के महुली निवासी रवि उमरवैश्य उर्फ लल्ला (22) पुत्र रामचंद्र घर के करीब ही टेंट का कारोबार करता है। रविवार की शाम उसके नौकर से पड़ोसी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
आरोप है कि पड़ोसी ने नौकर को लात-घूंसों से जमकर पीटा। तभी लल्ला पहुंच गया और बीच-बचाव करने लगा। इस दौरान हमलावर को दो थप्पड़ जड़ दिए। आरोप है कि इससे खार खाया पड़ोसी अपने साथियों के साथ मौके की तलाश में था। सोमवार दोपहर पेट्रोल पंप के करीब ही पड़ोसी ने साथियों संग लल्ला पर हमला बोल दिया। उसे दौड़ाकर पीटा और धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। देर शाम तक घायल कारोबारी की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। चौकी प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।