{"_id":"728c75c1e6b766a094a9cdf9474e95d8","slug":"crime-news-hindi-news-354","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुफेरे भाई ने लूटी किशोरी की आबरू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फुफेरे भाई ने लूटी किशोरी की आबरू
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 07 Sep 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंद्रह दिन पहले रिश्तेदारी गई एक किशोरी की अस्मत फुफेरे भाई ने ही लूट ली। घर लौटने पर परिजनों को उसने आपबीती बताई। लेकिन उसका किसी ने भरोसा नहीं किया, बल्कि उल्टे उसे डांट पिलाई। इससे क्षुब्ध होकर वह जान देने के लिए घर से भाग निकली। बाजार के लोगों ने उसे रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
फतनपुर क्षेत्र की रहने वाली किशोरी करीब पंद्रह दिन पहले जनपद जौनपुर में अपनी बुआ के घर गई थी। दो दिन पहले वह अपने घर लौटी। परिजनों को आपबीती सुनाते हुए बताया कि फुफेरे भाई ने उसकी आबरू लूटी है। हालांकि परिवार के लोगों को उसकी बात पर भरोसा नहीं हुआ और उन लोगों ने उसे ही डांट फटकार लगाई। इससे क्षुब्ध होकर सोमवार को वह घर से भाग निकली। जामताली बाजार में वह स्टेशन जाने का रास्ता लोगों से पूछ रही थी। बाजार के लोगों को उसका हावभाव संदिग्ध दिखा। लोगों ने उसे रोका और पूछताछ करने लगे। बाजार में चिल्लाते हुए वह सभी को आपबीती सुनाने लगी। इसके बाद ट्रेन के सामने खुदकुशी करने की बात कही। इस दौरान वहां तमाशबीनों का मजमा लग गया। सूचना मिलने पर पहुंची रानीगंज पुलिस ने छानबीन के बाद किशोरी को फतनपुर पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ राजकिशोर ने बताया कि किशोरी के परिजनों को बुलाया गया है। उनके आने के बाद ही मामला साफ होगा। यदि परिजन तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।