{"_id":"2a425e0d8db7fd8eeb1d9975bc5e399b","slug":"crime-news-hindi-news-353","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांस व तमंचा-कारतूस के साथ साथ पुलिस ने दो को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मांस व तमंचा-कारतूस के साथ साथ पुलिस ने दो को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 07 Sep 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिबंधित जानवर को काट रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मांस के साथ ही बांका के साथ ही तमंचा व कारतूस भी बरामद किया। गोहत्या किए जाने की सूचना पर विहिप व शिवसेना के लोगों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। उधर, पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के रहवई गांव में कुछ लोग प्रतिबंधित मांस का कारोबार भारी पैमाने पर कर रहे थे। सोमवार को कोतवाल आरके सिंह चंदेल, एसआई अमरनाथ राय, एसआई घनश्याम निषाद, एसआई योगेश चतुर्वेदी ने पुलिस बल के साथ रहवई गांव के एक घर पर दबिश दी तो वहां पर प्रतिबंधित जानवर को काटा जा रहा था। अचानक आई पुलिस को देख लोग भागने लगे। इस पर पुलिस ने गांव के तौफीम उर्फ तौफीक पुत्र सब्बीर वेग, शमशाद पुत्र फारूक वेग को हिरासत में ले लिया। उधर, सद्दाम पुत्र कल्लू वेग, तवसीर वेग पुत्र सब्बीर वेग, मुस्तकीम वेग पुत्र सब्बीर वेग भागने में सफल रहे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ ही मौके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस, बांका बरामद किया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से 315 बोर के दो तमंचे व दो-दो जीवित कारतूस बरामद हुए। कार्रवाई को लेकर पूरे गांव में तनाव फैल गया। कोतवाल ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इस पर सर्किल के कुंडा कोतवाली के साथ ही मानिकपुर, नवाबगंज, हथिगवां थाने की पुलिस गांव के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में तैनात कर दी गई। पुलिस पकड़े गए आरोपियों को लेकर कोतवाली चली आई। उधर, प्रतिबंधित मवेशी काटने व दो आरोपियों के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही विहिप एवं शिव सैनिक कार्यकर्ताओं ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर नारेबाजी करते हुए इलाहाबाद-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भगवन तिराहे के पास जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ कबीन्द्र नारायण मिश्र ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।