{"_id":"ab98b20eac595ebc7ea12c41617053c9","slug":"crime-news-hindi-news-321","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी कार से गायब हो गए डेढ़ लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़ी कार से गायब हो गए डेढ़ लाख
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भंगवाचुंगी स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के करीब से खड़ी कार से डेढ़ लाख रुपये व अभिलेखों से भरा बैग गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी बैग का सुराग नहीं लग सका। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है। नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी अजीत कुमार शुक्ला मंगलवार को अपने कार चालक के साथ पंजाब एंड सिंध बैंक पहुंचे। किसी काम से उन्होंने डेढ़ लाख रुपये बैंक से निकाले। कार में बैग रखते हुए बाहर खड़े चालक से कहा कि बैग में रुपये हैं, ध्यान देना।
इतना कहने के बाद वह दूसरा काम करने के किसी अन्य कार्यालय में चले गए। काम समाप्त होने के बाद लौटे तो कार से बैग गायब था। यह देख वह परेशान हो उठे। चालक से पूछा तो उसने अनभिज्ञता जताई। अजीत ने चालक को डांटते हुए पूछताछ शुरू कर दी, लेकिन वह अनजान बना हुआ है। परेशान अजीत भागकर चौकी पहुंचे। वहां किसी के न मिलने पर वह कोतवाली आए और एसएसआई एमपी तिवारी को आपबीती सुनाई। कुछ देर बाद चालक को भी अजीत कोतवाली लाए। वहां पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे रुपयों से भरा बैग वापस कराने के लिए दबाव बनाया, लेकिन देर शाम तक बैग नहीं मिला। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।