{"_id":"7e54eb6cb06a64ca4a3eb88c559dcda1","slug":"crime-news-hindi-news-294","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससीएसटी से नाम निकालने को सीओ ने मांगे 20 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एससीएसटी से नाम निकालने को सीओ ने मांगे 20 हजार
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के वारीकला निवासी विजय शंकर मिश्र पुत्र राजबहादुर मिश्र ने सीओ पट्टी पर बीस हजार रुपये घूस मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि सीओ ने एससीएसटी के मुकदमे से दो लोगों का नाम निकालने के लिए रुपये की मांग की। उसने मोबाइल पर हुई बातचीत रिकार्ड कर ली। बुधवार को उसने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शिकायती पत्र देने के साथ ही मोबाइल में रिकार्ड बातचीत की सीडी भी सौंपी। हालांकि सीओ पट्टी ऐसी किसी बातचीत से इनकार कर रहे हैं।
विजय के मुताबिक उसके घर के बगल में ही सुदामा पत्नी शिवकुमार रजक ने जमीन लेकर मकान बनवाया है। उससे उसका विवाद चल रहा है। सुदामा के घर पुलिसकर्मियों का बराबर आना-जाना लगा रहता है। विवाद के दौरान कंधई थाने में तैनात आरक्षी दिवाकर द्विवेदी ने उसके घर की महिलाओं को सुदामा की मदद करते हुए गालियां दी। इस मामले में उसके घर की महिलाओं ने 23 जुलाई 2015 को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। इससे नाराज होकर आरक्षी दिवाकर सुदामा को अपनी बाइक पर बैठाकर थाने ले गया और उसके परिवार के रमेश, राहुल, इंद्रदेव के खिलाफ एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले की जांच सीओ पट्टी एसके वर्मा को मिली। इस मुकदमे में पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। आरोप है कि 23 अगस्त को सीओ पट्टी वारी कला गए और सुदामा के घर बातचीत कर लौट गए। इससे परेशान होकर उसके बेटे इंद्रमणि ने सीओ पट्टी से बात की।
उन्होंने बातचीत करने के लिए दूसरे दिन कार्यालय बुलाया। अगले दिन उसका इंद्रमणि और उसका भाई राजेश सीओ से मिलने पहुंचा। विजय का आरोप है कि सीओ ने कहा कि 20 हजार रुपये देने पर राहुल और इंद्रदेव का नाम मुकदमे से हटा दिया जाएगा। लाचारगी जताने पर सीओ ने कहा कि नाम हटाने के लिए एएसपी से अनुमति लेनी पड़ती है। उन्हें भी मुझे रुपये देने पड़ेंगे। इसके बाद घर आकर सीयूजी पर फोन किया तो सीओ ने दूसरा नंबर देते हुए उस पर बात करने को कहा। दूसरे फोन नंबर पर बातचीत के दौरान तय हुआ कि सीओ को 18 हजार रुपये देने पर उनकी मदद हो जाएगी।
विज्ञापन
25 अगस्त को सीओ ने उसे रुपये लेकर बुलाया, लेकिन वह उनसे मिलने नहीं गया। बुधवार को विजय शंकर मिश्र ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर सीओ पट्टी की शिकायत करते हुए ऑडियो कैसेट की सीडी भी दी। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया। सीओ पट्टी एसके वर्मा का कहना है कि कंधई थाना क्षेत्र के वारीकला के जिस मुकदमे में आरोप लगाया जा रहा है, इस मामले में 22 अगस्त को ही विवेचना पूरी कर आरोप पत्र भेजा जा चुका है। मेरी किसी से रुपये को लेकर कोई बात नहीं हुई है। मेरी आवाज की फोरेंसिक जांच भी कराई जा सकती है।