फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

प्रतापगढ़ में ताला तोड़कर बाल गृह से भागीं छह लड़कियां

Sun, 23 Aug 2015 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 23 Aug 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। सदर बाजार स्थित बालगृह के कमरे का ताला तोड़कर शनिवार सुबह छह लड़कियां भाग निकलीं। हालांकि दो लड़कियों को महिला कर्मचारी ने रास्ते में पकड़ लिया, लेकिन चार के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


स्व.पंडित गिरजा प्रसाद सामाजिक सेवा एवं शिक्षा संस्थान रार्बट्सगंज सोनभद्र की ओर से सदर बाजार में बालिका बाल गृह का संचालन काफी दिनों से हो रहा है। यहां पर मुकदमे और गुमशुदगी के बाद बरामद लड़कियों को रखा जाता है। मौजूदा समय में बाल गृह में 18 लड़कियां रखी गई हैं। शनिवार की सुबह केयरटेकर हंसा देवी अपने काम में मशगूल थीं। करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच छह लड़कियां शिक्षण कक्ष के बगल दरवाजे का ताला तोड़कर भाग निकलीं। इस बात की जानकारी अधीक्षिका संगीता मिश्रा को हुई तो वे परेशान हो गईं। उन्होंने कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। इससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सफाई कर्मी शांति देवी लड़कियों की खोजबीन करने के लिए भागी। भैरोपुर के करीब सुधार गृह से भागी कुंडा की माया और संग्रामगढ़ की उमा देवी उसे मिल गई। दोनों को वापस लाया गया। इसी बीच एएसपी पूर्वी अखिलेश्वर पांडेय, सीओ सिटी मनीष मिश्रा, शहर कोतवाल अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। अधीक्षिका से जानकारी करने के बाद सुधार गृह से भागी कीर्ति निषाद निवासी आसपुर देवसरा, खुशबू निवासी हथिगवां, सोनी लालगंज और फोटो सरैया लालगंज की तलाश करने के लिए बस स्टैंड, प्राइवेट बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर खोजबीन शुरू हो गई  लेकिन देर शाम तक वे नहीं मिलीं। पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार ने भी बाल गृह बालिका पहुंचकर अधीक्षिका व किशोरियों से पूछताछ की। प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्रा भी जानकारी के बाद पहुंचे। इस बाबत देर रात तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बाल गृह मानक के विपरीत है। सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया गया है। संबंधित विभाग को पत्र भेजा जाएगा। लड़कियों की खोजबीन की जा रही है।
अखिलेश चौरसिया, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed