{"_id":"1620658d1a35c2c46f073a5b5968149d","slug":"crime-news-hindi-news-264","type":"story","status":"publish","title_hn":"शकरदहा में गोली मारकर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शकरदहा में गोली मारकर युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 18 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार रात बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से बाइक चला रहा उसका साथी भी घायल हो गया। फायर की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने एक हत्यारे को दबोच लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
बाघराय थाना क्षेत्र के सरायबबुनी निवासी लालराम (40) पुत्र कल्लू मंगलवार की शाम पड़ोसी राकेश के साथ अपनी बहन के शकरदहा गया था। रात करीब सवा नौ बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बड़ी नहर पुल के पास दो बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे आगे बढ़ गए। तभी बदमाशों ने फायर कर दिया।
गोली लालाराम के पीठ में लगी। इससे वह बाइक से गिर पड़ा। गोली लगने से राकेश भी घायल हो गया। फायर की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने एक हमलावर को दबोच लिया, जबकि दूसरा भाग निकला। मौके पर ही लालाराम की मौत हो गई। राकेश को लोगों ने अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर को हिरासत में ले लिया। लालराम की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया।