फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

पेड़ से लटकती मिली हिस्ट्रीशीटर की लाश

Sun, 16 Aug 2015 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 16 Aug 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
crime news
शनिवार की शाम घर से घूमने निकले हिस्ट्रीशीटर का शव रविवार की सुबह पेड़ से लटकता मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर खरहर निवासी कमल दुबे (30) पुत्र मुनीश्वर आपराधिक प्रवृत्ति का था। शनिवार की शाम वह गांव में घूमने के लिए कह कर निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। रविवार की सुबह घर से दो सौ मीटर दूर कमल दुबे का शव पेड़ से लटकता मिला। यह जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। गांव वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। सीओ डीएल सुधीर ने बताया कि कमल थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसकी थाने में 74/ ए हिस्ट्रीशीट दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


राजापुर खरहर निवासी कमल दुबे थाने का हिस्ट्रीशीटर था। एसओ ने बताया कि उसके ऊपर नगर कोतवाली, पट्टी, कंधई व रानीगंज में जानलेवा हमला, लूट, छिनैती, वाहन चोरी के दर्जन भर मुकदमे सभी थानों में दर्ज हैं। पुलिस बराबर उसकी खोजबीन करती रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर खरहर निवासी कमल दुबे पुलिस की खोजबीन के चलते काफी दिनों पहले घर छोड़कर गुजरात चला गया था। परिजनों की मानें तो 15 दिन पहले ही कमल गुजरात से लौटा था। वह पुलिस से बचकर रहता था। वह नशे का लती भी था। उसकी आदत से परिवार के लोग परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed