{"_id":"7a16b70faf2072f4cc30cafcb5f6ba50","slug":"crime-news-hindi-news-243","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल के दौरान मारपीट, निकले असलहे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेल के दौरान मारपीट, निकले असलहे
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 16 Aug 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के खजुरनी गांव में खेल प्रतियोगिता के दौरान मारपीट हो गई। हमलावरों ने लोगों को दौड़ाकर पीटा और असलहे भी निकाल लिए। उनके बीच फंसे एक युवक को सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद घायल पक्ष के लोगों ने हमलावरों के साथी पर हमला बोल दिया।
शनिवार को 15 अगस्त के उपलक्ष्य में खजुरनी गांव में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें आसपास के युवक प्रतिभाग करने पहुंचे थे। खेल प्रेमी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे थे। अचानक किसी बात को लेकर खजुरनी गांव के कुछ लोगों ने पड़ोसी गांव महुआर के एक युवक को पीटना शुरू कर दिया। इसी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर हमलावरों ने लोगों को भी पीटना शुरू कर दिया। इसे लेकर दोनों ओर के लोग भिड़ गए। इस दौरान असलहे भी कुछ लोगों ने निकाल लिया। बवाल बढ़ता देख लोग भागने लगे। तभी कल्लू नाम के एक युवक को हमलावरों ने दौड़ाकर लाठी डंडे से हमला कर दिया।
जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। यह देख भंगवा व महुआर के युवकों ने हस्तक्षेप कर उसकी जान बचाई। गंभीर रूप से घायल कल्लू को लेकर साथी जिला अस्पताल जा रहे थे। तभी टक्करगंज के करीब खजुरनी बोधी पांडेय का पुरवा निवासी मनोज कुमार पांडेय लोगों को दिख गया। आरोप है कि घायल कल्लू के करीबियों ने उसे भी पीट दिया। बाद में मनोज की तहरीर पर कल्ल पुत्र अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। नगर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि खेल के दौरान मारपीट करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।