{"_id":"3f7c6cbd6844f0876614e934742eaafd","slug":"crime-news-hindi-news-240","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब परिवार के करीबियों पर पुलिस की नजर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब परिवार के करीबियों पर पुलिस की नजर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 16 Aug 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभात एकेडमी के छात्र चंद्रहास का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं लगा। अब पुलिस की परिवार के करीबियों पर नजर है। नगर कोतवाली क्षेत्र के अष्टभुजा नगर निवासी चंद्रहास सिंह पुत्र लल्लन सिंह प्रभात एकेडमी का छात्र है। बुधवार दोपहर स्कूटी से चंद्रहास घर से निकला। परिजनों से दहिलामऊ निवासी साथी आयुष के घर जाने की बात बताई थी। इसके बाद वह घर लौटकर नहीं आया।
वह मोबाइल भी घर पर ही छोड़ दिया था। मामले की जानकारी के बाद पुलिस उसकी खोजबीन करने लगी, लेकिन सुराग नहीं लगा। उसके साथियों से कई बार पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर चुकी है, लेकिन कोई क्लू नहीं मिला। पुलिस अब परिवार से मिलने जुलने वाले लोगों की कुंडली खंगालने की तैयारी में है। पूछताछ के दौरान सभी साथियों ने साफ कर दिया है चंद्रहास का स्वाभाव अलग है। वह छोटी बातों को भी बड़े गंभीरता से लिया करता है। नगर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि चंद्रहास के साथियों से भी कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। काल डिटेल से भी मदद नहीं मिली। अब दूसरे बिंदुओं पर पुलिस की खोजबीन शुरू हो गई है।