फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

स्कूल जा रहे बालक के साथ कुकर्म

Wed, 12 Aug 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 12 Aug 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
crime news
स्कूल जा रहे बालक को रुपये का लालच देकर एक युवक बाग में ले गया। वहां उसके साथ कुकर्म करने लगा। इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति के पहुंच जाने पर वह भाग निकला। घटना की जानकारी घर के लोगों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंचे। बालक की बात सुनने के बाद घर के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बालक को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति परिवार सहित परदेस में रहता है। घर पर उनका सात वर्षीय बेटा बाबा के साथ रहता है। वह बुधवार को सुबह स्कूल जा रहा था। खटवारा नहर के पास पुल पर खड़ा नया का पुरवा निवासी एक युवक किशोर को 10 रुपये देने का लालच देकर बाग में ले गया। वहां वह उसके साथ कुकर्म करने लगा। इस दौरान झलिहन का पुरवा निवासी कृष्ण कुमार मिश्र शौच के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन


बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर वह उधर गए तो देखा कि युवक बच्चे के साथ कुकर्म कर रहा था। उन्होंने शोर मचाकर गांव के लोगों को बुलाया तो युवक वहां से भाग निकला। गांव के लोगों ने इसकी सूचना अमन के घर के लोगों को दी तो उसका बाबा मौके पर पहुंचा और बालक की बात सुनी। इसके बार डेरवा चौकी इंचार्ज सुभाष यादव को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर अमन को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मेडिकल के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed