{"_id":"54eeee805503c9af20956d73a31372ba","slug":"crime-news-hindi-news-228","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत युवती रीवा से बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत युवती रीवा से बरामद
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 12 Aug 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती का अपहरण कर गांव का ही युवक उसे बेचने के लिए रीवा लेकर पहुंच गया। इसकी जानकारी वहां के कुछ लोगों को हुई तो उन्होंने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस पहुंची तो आरोपी युवक फरार हो गया। रीवा पुलिस ने युवती को बरामद कर प्रतापगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया।
नगर कोतवाली के पठान का पुरवा में रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती का गांव के ही एक युवक ने 10 दिन पहले अपहरण कर लिया। इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका। इस बीच युवक युवती को लेकर रीवा पहुंच गया। यहां पर उसे बेचने के लिए वह एक व्यक्ति से चर्चा कर रहा था। इस बीच वहां मौजूद कुछ लोगों ने मामले की जानकारी होने पर रीवा की पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी युवक फरार हो गया। रीवा पुलिस ने युवती को बरामद कर उसे प्रतापगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने एसपी आफिस पहुंच कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि घटना के बारे में अभी युवती कुछ बोलने को तैयार नहीं है। महिला एसओ दुर्गावती ने बताया कि युवती दूसरे के साथ भाग गई थी। बरामद हुई है। अभी उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उसका कलमबंद बयान कराया जाएगा।