{"_id":"e7136d87165184ff20dfa2a9bbbbca97","slug":"crime-news-hindi-news-213","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़फोड़ करने वाले डेढ़ सौ कांवड़ियों पर मुकदमा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तोड़फोड़ करने वाले डेढ़ सौ कांवड़ियों पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 10 Aug 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
रविवार को बाबाधाम जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों ने जोगापुर से लेकर महुली तक जमकर उत्पात मचाया था। वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले 150 कांवड़ियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसमें एक को नामजद किया गया है। अज्ञात में कई संगठनों के नेताओं को भी शामिल किया गया है। पुलिस ऐसे लोगों से सख्ती से निपटने की तैयारी में है।
रविवार को फाफामऊ से गंगाजल लेकर बाबा बेलखरनाथ धाम जा रहे कांवड़ियों ने जोगापुर से लेकर महुली तक जमकर बवाल किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए देर रात भुपियामऊ चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बवाल करने वाले 150 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 336, 352, 332, 341, 427 व 7 सीएल एक्ट के तहत मुकदमा कराया। इसमें कौशल प्रताप सिंह को नामजद करते हुए कुछ अन्य संगठनों के नेताओं को शामिल किया गया है। बवाल करने वाले संदिग्ध कांवड़ियों की खोजबीन करने के लिए पुलिस हाथ-पैर मारती रही। हालांकि पुलिस के हाथ कोई भी नहीं लगा। पुलिस ने कौशल के घर छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिला।